फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar at Mirzapur committee during urea distribution

Shahjahanpur News: मिर्जापुर समिति पर यूरिया वितरण के दौरान हंगामा

Tue, 16 Dec 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Mirzapur committee during urea distribution
मिर्जापुर। कस्बे की साधन सहकारी समिति पर सोमवार को सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों को यूरिया बांटी गई। सुबह से लाइन में लगे तमाम किसानों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिली, तो उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह के अंतराल पर यूरिया बांटे जाने के कारण सुबह से समिति के गोदाम पर किसानों का मेला जुटने लगा। तमाम किसान खाद बांटे जाने की जानकारी पाकर खेताें पर काम छोड़कर सीधे समिति पर पहुंच गए। किसानों की भीड़ देख वहां के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किसानों की लाइनें लगवाईं। इसके बावजूद लाइन में लगे तमाम किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उन्हें खाद लेने के लिए बाद में आने के लिए कहा गया तो किसान नाराज हो उठे और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि खाद की समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर वह आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed