{"_id":"6a93363ec249d078b203fb93","slug":"uproar-at-chc-over-teenage-girls-death-allegations-of-negligence-in-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183070-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी की मौत पर सीएचसी में हंगामा, इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी की मौत पर सीएचसी में हंगामा, इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
तिलहर सीएचसी में किशोरी की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव पुरायूं निवासी सूरजपाल की बेटी शशि (15) की शनिवार को सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया और शव लेकर चले गए।
शशि डभौरा स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर दोपहर करीब 12:40 बजे सीएचसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि मना करने के बावजूद किशोरी को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। वहीं, इमरजेंसी में तैनात डॉ. करन सिंह ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि किशोरी टीबी से पीड़ित थी और उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है।