फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar after quota selection meeting in Nahil, report on 16 named and 13 unidentified

Shahjahanpur News: नाहिल में कोटा चयन की बैठक के बाद बवाल, 16 नामजद और 13 अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 06 Sep 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Uproar after quota selection meeting in Nahil, report on 16 named and 13 unidentified
गांव नाहिल में हुए पथराव के बाद टूटी गाड़ी। संवाद
पुवायां। गांव नाहिल में कोटेदार के चयन को लेकर हुई बैठक के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव नाहिल में बृहस्पतिवार को कोटेदार के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी। पहले दो बार हुई बैठकों में कोटेदार का चयन नहीं हो सका था, इस कारण इस बार तय किया गया कि कोटा किसी स्वयं सहायता समूह को दे दिया जाए। इसका प्रस्ताव लिखने के बाद बैठक समाप्त हो गई। बैठक खत्म होने के कुछ देर बाद ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह मामला शांत हो सका।
मारपीट के बाद थाने पहुंचे एक पक्ष के राजीव शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में बृहस्पतिवार को कोटे का चयन होना था। इस कारण गांव के बाहर भीड़ लगी हुई थी। भीड़ लगी देख कर उन्होंने विवाद की आशंका में वहां मौजूद अपने भाई से हटने को कहा। इसको लेकर अभिषेक शुक्ला, शुभम शुक्ला, मोहित शुक्ला, प्रभात शुक्ला, विकास शुक्ला, पवन शुक्ला, कपिल मिश्रा, कौशल शुक्ला और दो तीन अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी, डंडे लेकर हमला कर दिया। अभिषेक शुक्ला ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। पीछे से किसी काम से नाहिल के वकील रवि पंडित निकल रहे थे। शुभम शुक्ला ने लोहे की राॅड रवि की कार पर चला दी। रवि किसी तरह बचे, इसके बाद उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी गई और चाभी भी छीन ली।
विज्ञापन



उधर, दूसरे पक्ष से अवधेश शुक्ला की पत्नी बबली शुक्ला ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर कोटेदार का चुनाव था, जिसमें राजीव शुक्ला का प्रत्याशी जीत नहीं सका था। बैठक के बाद लोग वापस जा रहे थे। वह अपने घर के पास पेड़ के नीचे कई महिलाओं के साथ बैठीं थीं। इस बीच राजीव शुक्ला, दिव्यांशु, शुभांशु, विशाल शुक्ला, नवनीत मिश्रा, बड़ागांव के रवि पंडित, गांव झबरिया के हरिओम, रामकेशन 8-10 अज्ञात लोगों के साथ गाड़ियों से आए और जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने में कई महिलाओं के कपड़े भी फट गए। लोग दौड़े तो आरोपी एक कार छोड़कर भाग निकले। इससे पूर्व भी आरोपी मारपीट कर चुके हैं। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। आरोपी एक नेता से घनिष्ठ संबंध रखते हैं। तहरीर में कई महिलाओं के हस्ताक्षर हैं। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गांव नाहिल में हुए पथराव के बाद टूटी गाड़ी। संवाद

गांव नाहिल में हुए पथराव के बाद टूटी गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed