फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar after death of newborn in nursing home

Shahjahanpur News: नर्सिंगहोम में नवजात की मौत के बाद हंगामा

Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of newborn in nursing home

विज्ञापन
बिल्सी। नगर के थाना मोड़ के निकट स्थित एक नर्सिंगहोम में नार्मल डिलीवरी के बाद हुए नवजात शिशु की स्टाफ की लापरवाही के कारण मौत हो गई। प्रसूता के परिवार के लोगों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए थाना पुलिस एक तहरीर भी दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी अर्जुनदेव ने अपनी पत्नी कश्मीरी को मंगलवार की सुबह की डिलीवरी के लिए नगर के थाना मोड़ के निकट स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। रात के करीब साढ़े 12 बजे पुत्र का जन्म हुआ। स्टाफ ने चेकअप में उसे स्वस्थ बताया लेकिन कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि शिशु की मृत्यु हो गई है। परिवार के लोग हंगामा करने लगे। बड़ी मशक्कत के बाद उन्शांहें त किया गया। पीड़ित अर्जुनदेव ने बताया कि यह अस्पताल में मौजूद महिला डॉक्टर अन्य स्टाक की लापरवाही के कारण उनके शिशु की मौत हुई है। पीड़ित ने नर्सिंग होम के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed