फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar After Center In-Charge Refuses to Weigh Produce; Wheat Set Ablaze

Shahjahanpur News: केंद्र प्रभारी के तौल से इन्कार करने पर हंगामा, गेहूं जलाया

Wed, 29 Apr 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar After Center In-Charge Refuses to Weigh Produce; Wheat Set Ablaze
पुवायां में आरएफसी केंद्र संख्या दो पर गेहूं जलाता किसान। संवाद
पुवायां। खुटार के गांव छापाबोझी नरौठा के सुखप्रीत सिंह का आधा गेहूं तौलने के बाद बचा गेहूं खरीदने से मना करने पर किसान नेताओं की केंद्र प्रभारी से नोकझोंक हो गई। हंगामे के बीच किसान ने ढेर से कुछ गेहूं अलग कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गेहूं की तौल कराई।
विज्ञापन

सुखप्रीत सिंह 50 क्विंटल गेहूं मंडी परिसर में लगे आरएफसी के केंद्र संख्या दो पर लाए थे। सुखप्रीत के अनुसार उनका 25 क्विंटल गेहूं तौलने के बाद केंद्र प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने शेष 25 क्विंटल गेहूं में मिट्टी होने की बात कहते हुए तौलने से मना कर दिया। सुखप्रीत सिंह के जानकारी देने पर भाकियू अराजनीतिक गुट के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि 50 क्विंटल गेहूं एक ही ट्राॅली में लाया गया है। मिट्टी थी तो 25 क्विंटल गेहूं क्यों तौला गया। किसान नेता का आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने उनसे अभद्रता करते हुए तौल करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान और कार्यकर्ता हंगामा करने लगे और गेहूं के ढेर पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। तौल न होने से परेशान किसान सुखप्रीत सिंह ने कुछ गेहूं को ढेर से अलग कर कार से पेट्रोल निकालकर गेहूं पर छिड़क कर आग लगा दी। जानकारी पाकर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, पंकज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और किसान के साथ ही कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद गेहूं में डस्टर लगाकर सफाई कराई गई, लेकिन गेहूं में मिट्टी नहीं निकली।

अधिकारियों के निर्देश पर गेहूं तौला गया। इसके बाद एसडीएम सदानंद सरोज भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। केंद्र प्रभारी आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि मिट्टी होने के कारण गेहूं तौलने से मना किया गया था। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर सफाई कराने के बाद तौल करा दी गई है।
--
सूचना मिली थी, तब फील्ड पर था। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस को भेजा था। बाद में मंडी गया था। किसान के गेहूं में डस्टर लगवाकर तौल करा दी गई है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां

पुवायां में आरएफसी केंद्र संख्या दो पर गेहूं जलाता किसान। संवाद

पुवायां में आरएफसी केंद्र संख्या दो पर गेहूं जलाता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed