फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upendra's superb bowling helped Police Tigers beat CCA Puwaiyan

Shahjahanpur News: उपेंद्र की शानदार गेंदबाजी से पुलिस टाइगर ने सीसीए पुवायां को हराया

Wed, 11 Mar 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Upendra's superb bowling helped Police Tigers beat CCA Puwaiyan
जीएफ कॉलेज के मैदान पर मैच के दौरान शार्ट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शहीद ठाकुर रोशन सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल बी का अंतिम मैच पुलिस टाइगर व सीसीए पुवायां के बीच खेला गया। पुलिस टाइगर के गेंदबाज उपेंद्र शुक्ला ने पांच विकेट हासिल कर जीत में अहम रोल निभाया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टाइगर ने सभी विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसमें सैफ ने 32, विकास ने 45, परीक्षित तेवतिया ने 46 व नरेंद्र ने 17 रनों का योगदान दिया। सीसीए पुवायां के गेंदबाज मनजीत सिंह ने तीन, अनुभव गुप्ता ने दो, अमित चौधरी, सौरभ मलिंगा, शोभित कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीए पुवायां की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें सत्यम कुमार ने 16, सौरव मलिंगा ने 12 और अमित चौधरी ने 17 रनों का योगदान दिया। पुलिस टाइगर के गेंदबाज उपेंद्र शुक्ला ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। नरेंद्र ने दो, पंकज, मानिक सिरोही, विकास वैष्णव ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। अंपायर निशांत व प्रतीक राणा रहे। स्कोरर की भूमिका मयूर खन्ना ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बुधवार को मैच पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed