UP Police Exam 2024: पहली पाली की परीक्षा संपन्न, जीएस के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, बताया कैसा रहा पेपर
शाहजहांपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से प्रारंभ कर दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली का पेपर संपन्न हो गया। इसमें उम्मीद से कठिन जीएस के प्रश्न आने से अभ्यर्थियों के होश उड़ गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछले वर्ष पेपर सामान्य रहा था। पहली पाली में 5256 अभ्यर्थियों में 3913 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1343 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह सात बजे से पहुंचना शुरू हो गया। आठ बजे से अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान उनकी जामा तलाशी ली गई और कलावा कटवाने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।
जिले में जीएफ कॉलेज, जीआईसी, जनता इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज समेत कुल 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और शूचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिले में अभी तक कहीं से भी परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिलने की सूचना नहीं है।
राखी, कलावा और आभूषण उतरवाए
इसी क्रम में रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह आठ बजे से प्रारंभ कर दिए गए। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की जामा तलाशी लेकर उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस बीच अभ्यर्थियों के हाथ में बंधी राखी, कलावा के साथ ही आभूषण भी उतरवा लिए गए।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी सलोनी ने बताया कि दातागंज से परीक्षा देने आई। जीएफ कॉलेज में पेपर दिया, जोकि पिछले साल की अपेक्षा कठिन रहा। सबसे ज्यादा जीएस ने छकाया। सुनील कुमार के मुताबिक करंट अफेयर कम था, जबकि सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न अधिक रहे। सुखदेवी ने बताया कि पेपर सही रहा। उन्होंने सभी प्रश्न हल कर दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.