सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: गणित के सवालों से ज्यादा कठिन रहा जीएस, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
शाहजहांपुर जिले के 12 केंद्रों पर यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर कैसा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली का पेपर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ। पहली पाली में 5256 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3902 ने परीक्षा थी। 1354 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पेपर देने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवालों से ज्यादा जीएस कठिन रहा।
जिले के 12 केंद्रों पर यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भी अभ्यर्थी पहली पाली की परीक्षा देने के लिए सवेरे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां पूरी सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अभ्यर्थियों की जामा तलाशी ली गई। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों के हाथ में बंधी राखी, कलावा के साथ ही आभूषण भी उतरवा लिए गए। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में मोबाइल, कैलकुलेटर, हेडफोन आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।
छा गए मिश्रा जी: कोबरा ने डसा तो डिब्बे में बंदकर पहुंचे अस्पताल, कहा- जल्दी करो मेरा इलाज; डॉक्टर हैरान
केंद्र में प्रवेश के बाद पहली पाली का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली का पेपर दोपहर तीन से पांच बजे तक चलेगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में जहां केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, वहीं बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
दूसरे जनपद से अभिभावकों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तमाम अभ्यर्थी दूसरे जनपदों से अपने अभिभावकों के साथ केंद्रों तक पहुंचे। अभ्यर्थियों के केंद्र में प्रवेश के बाद अभिभावक बाहर ही उनके इंतजार में बैठे रहे। वहीं केंद्रों के पास फुटपाथ पर बैठे अभिभावकों को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से हटा दिया।
अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
अभ्यर्थी अक्षय वर्मा ने कहा कि लखनऊ से यहां पर पेपर देने रोडवेज बस से आना हुआ। जीएफ कॉलेज में पेपर दिया है। परीक्षा में जीएस काफी कठिन रहा, जबकि गणित के सवाल सरल थे। आगे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को जीएस की तैयारी अच्छे से करके आना चाहिए।
अभ्यर्थी आरती ने बताया कि वह पुलिस में नौकरी करके देश की सेवा करना चाहती हैं। इसलिए पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिया है। पेपर अच्छा हुआ। इसमें सबकुछ सामान्य रहा। हिंदी और व्याकरण से जुड़े सारे प्रश्नों को हल कर दिया। जीएस के प्रश्नों ने उलझाया है।
अभ्यर्थी दीपक कुमार ने कहा कि पेपर देने के लिए हरदोई से रात को ही आ गया था। रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारी। हालांकि कोई दिक्कत नहीं हुई। पेपर में जीएस का स्तर कठिन था, उलझाने वाले प्रश्न थे। बाकी प्रश्न संतुलित थे। स्नातक पूरा कर चुके हैं और अब एसएससी की तैयारी में जुटे हैं।
अभ्यर्थी रानी ने कहा कि मेरा पेपर काफी बढ़िया हुआ है, इसके लिए तैयारी पहले से ही कर रहे थे। स्नातक कर चुकी हूं। पुलिस की नौकरी करना चाहती हूं, इसलिए पेपर दिया है। उन्हें विश्वास है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाऊंगी। फिजिकल के लिए भी पूरी मेहनत करेंगी जिससे चयन हो सके।