फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 archana verma sp candidate from shahjahanpur mayor seat

UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में सपा ने खेला बड़ा दांव, अर्चना वर्मा को बनाया मेयर पद का प्रत्याशी

Thu, 13 Apr 2023 10:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 10:23 AM IST
सार

शाहजहांपुर में पहली बार होने वाले नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। सपा ने अर्चना वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। बुधवार देर शाम उनके नाम की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 archana verma sp candidate from shahjahanpur mayor seat
सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर नगर निगम की मेयर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार देर शाम प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। सपा ने अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कई दिनों के मंथन के बाद जातीय समीकरण को हल करने के सपा ने अर्चना वर्मा को मैदान में उतारा है। ऐसा माना जा रहा है कि यादव और मुसलमान सपा के पारंपरिक वोटर हैं। अर्चना वर्मा को टिकट देकर किसान वोटर भी पार्टी अपने पक्ष में कर लेगी।

विज्ञापन


सपा से पूर्व विधायक राजेश यादव की पत्नी अंजना यादव और पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की बहू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा ने आवेदन किया था। सियासी हलकों में चर्चा थी कि इन्हीं दोनों में से किसी को सपा प्रत्याशी बनाया जा सकता है। देर रात को सपा ने महापौर सीट को लेकर आठ नामों की घोषणा कर दी है। इसमें शाहजहांपुर से पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


राजनीतिक पंडित अर्चना को चुने जाने की मुख्य वजह किसान (लोध) वोट बताते हैं। शहर में करीब 20000 से ज्यादा किसान बिरादरी का है। अर्चना के आने से भाजपा में जाने वाले वोटों में काफी कटौती होगी। दूसरा यह भी अर्चना खुद राजनीतिक रूप से अंजना से ज्यादा सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतक घराने का मिला लाभ

अर्चना वर्मा 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। वह चार बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के बेटे राजेश वर्मा की पत्नी हैं। राजेश वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा के प्रत्याशी थे।

फिर सपा और भाजपा में होगी टक्कर

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच करीबी मुकाबला रहा था। भाजपा के कद्दावर नेता सुरेश कुमार खन्ना ने सपा के तनवीर खां को 9,313 वोटों से हराया था। सपा को करीब एक लाख वोट मिले थे। नगर निगम के चुनाव में भी सपा और भाजपा के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसी वजह से सभी की नजर मेयर पद के लिए दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों पर टिकी हुई है।

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को टिकट दिया है। पूरी पार्टी दमदारी के साथ उन्हें चुनाव लड़ाएगी।

सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है। जनता के सहयोग से उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता के आशीर्वाद से चुनाव को जीतेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed