फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   up election result 2022 bjp won all six seats in shahjahanpur distict

UP Election Result 2022: शाहजहांपुर में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, कटरा सीट पर वीर विक्रम सिंह महज 357 मतों से जीते

Thu, 10 Mar 2022 08:01 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 08:01 PM IST
सार

नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9313 वोटों से हरा दिया। वह लगातार नौंवी बार विधायक बने हैं।

विज्ञापन
up election result 2022 bjp won all six seats in shahjahanpur distict
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : ANI

विस्तार

अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने जिले में क्लीन स्वीप किया है। सभी छह सीटें भाजपा के खाते में गईं हैं। वीआईपी सीट नगर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जीत हासिल की। सबसे ज्यादा 51,578 वोट से जीत पुवायां विधानसभा में हुई। वहीं कटरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस महज 357 वोटों से जीत हासिल कर सके।

विज्ञापन


नगर सीट से प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खां को 9313 वोटों से हरा दिया। वह लगातार नौंवी बार विधायक बने हैं। उन्हें 1,09,942 वोट हासिल हुए। जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को 4,572 वोटों से हराया। तिलहर में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने सपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा को 13,277 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पुवायां में भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने सपा प्रत्याशी उपेंद्रपाल को 51,578 वोटों से हराया है। ददरौल में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने सपा के राजेश वर्मा को 9701 वोटों से मात दी। कटरा विधानसभा में अंतिम राउंड तक चले मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सपा प्रत्याशी राजेश यादव को 357 वोटों से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed