{"_id":"61f2a7380dc6e51f61174920","slug":"up-election-2022-bjp-national-president-jp-nadda-will-do-door-to-door-public-relations-in-shahjahanpur-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आज शाहजहांपुर में घर-घर दस्तक देंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आज शाहजहांपुर में घर-घर दस्तक देंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Fri, 28 Jan 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:18 AM IST
सार
जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। तकरीबन तीन बजे वह वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा की जिला और महानगर कमेटी को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर आ रहे हैं। वह रेती रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्हें बूथ मैनेजमेंट सिखाने के बाद गांधी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात कर चुनावी माहौल को परखेंगे।
विज्ञापन
इस बीच कटिया टोला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का कार्यक्रम भी है। जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। तकरीबन तीन बजे वह वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन