{"_id":"62076761433a6865ba63f2e5","slug":"up-election-2022-arto-stops-buses-of-congress-workers-going-to-rally-then-workers-protest-on-road-against-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: जनसभा में शामिल होने जा रही बसें पकड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी, एआरटीओ ने दिया ये तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: जनसभा में शामिल होने जा रही बसें पकड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी, एआरटीओ ने दिया ये तर्क
Sat, 12 Feb 2022 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:23 PM IST
सार
एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि बसों को चुनाव के लिए अधिगृहीत किया गया था। बुकिंग की जानकारी होने पर बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश गुप्ता मुन्ना के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी तिलहर में सभा को संबोधित करने वाले हैं।
विज्ञापन
इसी सभा में शामिल होने के लिए तिलहर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को एआरटीओ ने चुनाव के लिए अधिगृहीत बताकर रोक लिया। इससे नाराज रजनीश गुप्ता मुन्ना समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। यहां प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
20 मिनट तक लोधीपुर रोड पर जाम लगा रहा। वार्ता के बाद बसों को छोड़ दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि बसों को चुनाव के लिए अधिगृहीत किया गया था। बुकिंग की जानकारी होने पर बसों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन