{"_id":"62baeb1021d2db09970c6cce","slug":"up-crime-news-a-five-year-old-girl-was-misdeed-by-two-boys-in-banda-area-of-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, बेटी को खून से लथपथ देख सिहर उठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया दुष्कर्म, बेटी को खून से लथपथ देख सिहर उठी मां
Tue, 28 Jun 2022 05:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंडा (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:20 PM IST
सार
बंडा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली साढ़े पांच साल की बच्ची 27 जून को गांव की ही एक दस साल की लड़की के साथ बकरी चराने खेत पर गई थी। इस दौरान उसी गांव का 14 साल का एक किशोर पड़ोस के गांव के दस साल के बालक के साथ वहां पहुंचा और उसने बच्ची को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक दस साल के बालक और एक 14 साल के किशोर पर साढ़े पांच साल की बच्चे से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
बंडा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी साढ़े पांच साल की बेटी 27 जून को गांव की ही एक दस साल की लड़की के साथ बकरी चराने खेत पर गई थी। इस दौरान खेत पर शाम करीब छह बजे उनके गांव का 14 साल का एक किशोर पड़ोस के गांव के दस साल के बालक के साथ पहुंचा और उनकी बेटी को लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
देर शाम बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो मां उसकी हालत को देखकर सन्न रह गई। बच्ची के नाजुक अंग से खून बहता देखकर मां ने पूछा तो उसने पूरा मामला बता दिया। मामले को लेकर सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।