फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   up board invigilater's data will be online

यूपी बोर्ड की परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का ब्योरा होगा ऑनलाइन

Sun, 20 Feb 2022 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
up board invigilater's data will be online
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से स्कूलों के शिक्षकों का डाटा मांगा गया है, ताकि शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जा सके।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ड्यूटी लगाने में अब केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी नहीं चलेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने स्कूलों के शिक्षकों का डाटा मांगा है। वहीं शिक्षकों को भी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के मानदेय के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं को कराने की तैयारी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए इस बार परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के पढ़ाए जाने वाले विषय, नियुक्ति वर्ष, बैंक अकाउंट नंबर आदि की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। शिक्षकों का डेटा फीड होने के बाद जिस विषय का शिक्षक हैं उस विषय की परीक्षा के दिन उस शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। डेटा फीड होने के बाद साफ्टवेयर के माध्यम से जिले से लेकर बोर्ड कार्यालय तक ड्यूटी देने वाले शिक्षक की ऑनलाइन कुंडली अफसर एक क्लिक में देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed