{"_id":"6144f5dc8ebc3ebd6d797b89","slug":"up-board-examination-shahjahanpur-news-bly4599744138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नौ केंद्रों पर दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नौ केंद्रों पर दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षाफल में अंक सुधार की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होगी। छह अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नाराजगी जताई।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अंक सुधार परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाना है। दसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंक सुधार परीक्षाएं 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 08:15 से 10:15 तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 से 04:15 बजे तक रहेगी। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए हैं।
इनमें जीआईसी शाहजहांपुर, जीआईसी कांट, जीजीआईसी तिलहर, जीजीआईसी पुवायां, आदर्शर इंटर कॉलेज निगोही, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज खुटार, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद, शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज बंडा शामिल हैं। सभी केंद्रों के व्यवस्थापक, वाह्य व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए हैं। अंक सुधार परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम जीआईसी के कंप्यूटर कक्ष में बनाया गया है, जिसके प्रभारी विद्यालय के प्रधानाचार्य रहेंगे। जोकि सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि कोई परीक्षा छोटी नहीं होती है, इसलिए हमें नकल विहीन परीक्षा की व्यवस्था करना है। निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी चालू अवस्था में होने चाहिए यह बात पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, एसडीएम सदर दशरथ, एसडीएम जलालाबाद सौरभ भट्ट, एसडीएम तिलहर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।