{"_id":"6ade62926e089ac2fc060811","slug":"women-busy-preparing-to-make-karwa-chauth-memorable-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188291-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करवाचौथ को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करवाचौथ को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी महिलाएं
विज्ञापन
डॉ.आंचल कौशल।
शाहजहांपुर। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। पर्व को यादगार बनाने के लिए हर कोई अपने अंदाज में तैयारी कर रही है। कोई पारंपरिक परिधानों और आकर्षक गहनों की खरीदारी में जुटी है तो कोई मेहंदी लगवाने और साज-सज्जा की तैयारी में है। व्रत से लेकर पूजन और शृंगार तक की तैयारियों में महिलाएं व्यस्त हैं।
इस बार पारंपरिक लुक के साथ नए फैशन का मेल भी देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। बाजारों में खरीदारी की रौनक के बीच घरों में भी करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
--
सभी लोग मिलकर करेंगे पूजा
करवाचौथ का त्योहार साल में एक बार आता है। त्योहार के लिए नई साड़ी खरीद ली है। पूजा की सामग्री भी ले आए हैं। व्रत रखने और मिलकर पूजा करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। शादी के बाद से पति की लंबी उम्र की कामना के लिए हर साल व्रत रखते आए हैं।
विज्ञापन
- डॉ.आंचल कौशल
--
हाथ पर लिखवाएंगे पति का नाम
पर्व के लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया है। लाल रंग की साड़ी खरीद लाए हैं। पूजा की सामग्री भी लेकर आए हैं। हथेलियों पर आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगवाएंगे, जिसमें पति का नाम भी अंकित कराएंगे। त्योहार को लेकर काफी उत्साहित हैं।
- प्रियंका चौहान
--
पूरे परिवार का मिल रहा सहयोग
निर्जल व्रत रखना थोड़ा कठिन है लेकिन पति की लंबी उम्र की कामना के लिए जरूर रखते हैं। परिवार के सभी लोग व्रत रखने में सहयोग भी कराते हैं। परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। चंद्रदेव को अर्घ्य देकर भगवान गणेश से मंगल कामना करूंगी।
- शीतांशी पटेल
--
पति के साथ खरीदारी, खुशी दोगुनी हुई
करवाचौथ हर सुहागिन के लिए बेहद खास होता है। पति की तरफ से प्यारा सा उपहार मिला, साथ ही उनके साथ खरीदारी की खुशी इस पर्व को और भी यादगार बना रही है। मेरे लिए करवाचौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और खूबसूरत रिश्ते का उत्सव है।
-अनन्या तिवारी