{"_id":"67b9fb0965d09b98ca095ab4","slug":"up-board-78-thousand-candidates-of-10th-and-12th-will-appear-for-the-exam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138259-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं के 78 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं के 78 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Sat, 22 Feb 2025 09:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित दसवीं व बारहवीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इसको लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सेंटराें के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम में लगे 16 कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ दिए गए हैं। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं।
जनपद में बने 126 परीक्षा केंद्रों पर 78921 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें दसवीं के 41,110 व बारहवीं के 37,811 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर कक्षों की सघन तलाशी लेने के बाद सीटिंग प्लान तैयार कर पर्ची को चस्पा कर कक्षों को बंद करा दिया गया है।
सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाओं के बाद कड़ी सुरक्षा में प्रश्नपत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। ये दो नाइट विजन कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने सेंटरों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त 126 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए हैं। पूरे जिले को पांच जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी है। 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं। ये अपने क्षेत्र के दस से 12 सेंटरों पर निगाह बनाए रखेंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दलों का गठन किया है।
-- -- -- -- -- -
ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर लगा रहे कक्ष निरीक्षक व मजिस्ट्रेट
-जिले में परीक्षा को लेकर 4911 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह प्रत्येक सेंटर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है। ऐसे में कुछ लोग ड्यूटी कटवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जाकर अपनी मजबूरी बताकर गुहार लगा रहे हैं। कुछ कक्ष निरीक्षक बीमारी की बात बता रहे हैं। उन्हें स्पष्ट कह दियाश्या है कि सीएमओ के परीक्षण के बाद प्रमाणपत्र देने पर ही ड्यूटी काटी जाएगी। हालांकि, ड्यूटी काटने से इन्कार किया जा रहा है।
-- -- --
16 कंप्यूटरों से होगी निगहबानी
-जिले के प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। सेंटरों के आईपी एड्र्रेस जीआईसी में बने कंट्रोल रूम के साथ ही लखनऊ तक से जोड़ा गया है। सेंटरों पर बराबर निगाह रखी जाएगी।
-- -- -- -
छह सचल दलों का गठन
-परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए डीएम ने छह सचल दलों का गठन किया। डीआईओएस, बीएसए, जीआईसी प्रधानाचार्य समेत छह सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक सचल दल को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
-- -- -- -
पहले दिन इन विषय की होगी परीक्षा
-सोमवार को पहली पाली में सुबह साढ़े आठ से 11:45 बजे तक दसवीं में प्रारंभिक हिंदी व बारहवीं में सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक दसवीं में हेल्थ केयर व बारहवीं में हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
-- -- -- -
परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। विभागीय व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हैं। नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को कराया जाएगा।
-हरिवंश कुमार, डीआईओएस