{"_id":"696b6493fb8a2b6bec005852","slug":"up-112-police-vehicle-overturned-after-going-out-of-control-in-shahjahanpur-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपी-112 पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो सिपाही और दो होमगार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपी-112 पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो सिपाही और दो होमगार्ड घायल
Sat, 17 Jan 2026 03:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:59 PM IST
सार
यूपी- 112 पुलिस की गाड़ी पलट जाने से दो सिपाही और दो होमगार्ड घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में यूपी- 112 पुलिस की गाड़ी पलट जाने से दो सिपाही और दो होमगार्ड घायल हो गए। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। खुटार के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुवायां के मोहल्ला कसभरा निवासी होमगार्ड राकेश दीक्षित यूपी-112 की गाड़ी 6876 पर चालक हैं। शनिवार दोपहर गांव हंसपुर से मारपीट की सूचना पर राकेश दीक्षित साथी होमगार्ड गांव नरौठा देवीदास के पवन कुमार, सिपाही जनपद शामली के थाना झिझना के गांव ऊन निवासी विपिन कुमार और इसी थाना क्षेत्र के गांव गागौर निवासी सिपाही अजय कुमार के साथ ड्यूटी प्वाइंट गांव कढ़ैया में खड़े थे।
विज्ञापन
इस बीच गांव हंसपुर में मारपीट की सूचना मिलने पर सिपाही और होमगार्ड हंसपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर-लखीमपुर की सीमा पर कठिना नदी की पुलिया के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट जाने से चारों लोग घायल हो गए। पलटने के बाद गाड़ी सीधी हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने वाहन में फंसे सिपाहियों, होमगार्डों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस के वाहन ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस बीच सामने से भी ट्रक आ जाने पर पुलिस की गाड़ी से चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी एक पलटा मारती हुई खेत में जाकर सीधी हो गई।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि वाहन पलटने से पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी मिली है। उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारणों के बारे में अभी पता नहीं लग सका है।