{"_id":"69205aee3748185c800311f2","slug":"unknown-youths-legs-amputated-after-coming-in-front-of-triveni-express-condition-criticalunknown-youths-legs-amputated-after-coming-in-front-of-triveni-express-condition-critical-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158326-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने आए अज्ञात युवक के पैर कटे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने आए अज्ञात युवक के पैर कटे, हालत गंभीर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। शुक्रवार को दोपहर उखरी गांव की बंद रेलवे क्रॉसिंग 341 सी के पास डाउन लाइन पर टनकपुर से सिंगरौली जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के सामने अचानक एक 25 वर्षीय युवक आ गया। उसे देखते ही लोको पायलट ने आपात ब्रेक लगाए और हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ट्रेन से टकराकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया और उसके दोनों पैर जांघ के पास से कट कर अलग हो गए। वह बेहोश हो गया।
हादसे के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस घटनास्थल पर खड़ी हो गई और तमाम यात्री नीचे उतर आए। लोको पायलट और ट्रेन के गार्ड ने हादसे की सूचना स्थानीय स्टेशन अधीक्षक मो. हनीफ को दी। उनकी सूचना पर पीछे से आ रही हिमगिरि एक्सप्रेस को बरेली के बिलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी पर भेजा। वहां उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया।
करीब आधा घंटे बाद मौके पर खड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस और बिलपुर स्टेशन से हिमगिरि एक्सप्रेस को रवाना किया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि अभी घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद