फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unity march will be organised to motivate people to become self-reliant: Finance Minister

यूनिटी मार्च निकालकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित : वित्तमंत्री

Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Unity march will be organised to motivate people to become self-reliant: Finance Minister
कलक्ट्रेट ​स्थित वीसी कक्ष में यूनिटी मार्च का पोस्टर दिखाते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। सं
शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना से पत्रकारों को बताया कि यूनिटी मार्च निकालकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट वीसी कक्ष में रविवार को वित्तमंत्री ने जानकारी दी कि सोमवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक जीआईसी खेल मैदान में एकत्र होंगे। यहां से यूनिटी मार्च का शुभारंभ होगा। यहां से अंटा चौराहा होते हुए अंजान चौकी, घंटाघर से बहादुरगंज से सदर होते हुए एसपी कॉलेज पहुंचेगा। यहां पर आधा घंटे का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इसके बाद यूनिटी मार्च नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं के पास पहुंचेगा। यहां पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। गांधी भवन परिसर में गांधी जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण होगा। इसके बाद कवि चौराहा पर कवियों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से टाउनहॉल ओवरब्रिज होते हुए रोडवेज बस अड्डा पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यहां से रेलवे स्टेशन रोड से महिला थाना के पास निगोही रोड जलालनगर होते हुए गदियाना चुंगी स्थित पेट्रोल पंंप यात्रा सभा में परिवर्तित हो जाएगी। सभा के बाद यूनिटी मार्च का समापन किया जाएगा।

--
सरकार की योजनाओं पर की चर्चा
वित्तमंत्री ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। इनका मकसद है कि आधी आबादी को सशक्त बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed