फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unity march was taken out amidst patriotic songs.

Shahjahanpur News: देशभक्ति के तरानों के बीच निकाला गया यूनिटी मार्च

Mon, 10 Nov 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unity march was taken out amidst patriotic songs.
गदियाना में यूनिटी मार्च कार्यक्रम में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मौजूद जनप्रतिनि​ध
शाहजहांपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मंत्री, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कई किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। इस बीच कई जगह पर पुुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
विज्ञापन


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर के नेतृत्व में और मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत यूनिटी मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खिरनी बाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ने किया।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि भारत को अखंड बनाने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आत्मनिर्भर और नशा मुक्त भारत के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी मेले के अंतर्गत स्टाल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक व एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी किया गया। पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर वित्त मंत्री ने रवाना किया। पदयात्रा अंटा चौराहा, अनजान चौकी, घंटाघर, सदर बाजार, टॉउनहाल, जलालनगर होते हुए गदियाना पहुंची। यहां पर जनसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि अशोक भारती, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कैंट बोर्ड अध्यक्ष अवधेश दीक्षित, संयोजक श्यामबाबू दीक्षित, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया आदि उपस्थित रहे। सभा के आयोजन में पार्षद रीता राठौर और छंगेलाल राठौर का सहयोग रहा। संचालन डॉ सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया।

गदियाना में यूनिटी मार्च कार्यक्रम में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मौजूद जनप्रतिनिध

गदियाना में यूनिटी मार्च कार्यक्रम में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मौजूद जनप्रतिनिध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed