{"_id":"2df6674a874512337c78a644ccb8c013","slug":"union-power-minister-seeks-mandate-for-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से बिजली के लिए मांगा शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से बिजली के लिए मांगा शासनादेश
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल पत्र भेजकर रोजा थर्मल पॉवर से अतिरिक्त बिजली दिलाने के लिए शासनादेश जारी करने का आग्रह किया है।
विधायक खन्ना ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि उनके जनपद में अनिल अंबानी का 1200 मेगावॉट का बिजली बनाने का कारखाना है। थर्मल पॉवर संचालन के लिए जिले की जमीन, पानी, श्रम प्रयोग में लिया जा रहा है और बदले में बिजली छोड़कर जनपदवासियों को तपन, जलन, राख, प्रदूषण मिल रहा है। बिजली उत्पादन के कारण जनपद तथा आसपास के क्षेत्र में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान रहता है। बताया कि 27 अप्रैल 2010 को एक शासनादेश हुआ था, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार के अधीन जो थर्मल पॉवर संचालित होंगे, उनकी यूनिट से पांच किलोमीटर क्षेत्र में छह से आठ घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी, लेकिन उपयुक्त होने के बावजूद यह शासनादेश निरस्त कर दिया गया।
खन्ना ने ऊर्जा मंत्री गोयल से आग्रह किया है कि वह जनहित में इस प्रकार का शासनादेश जारी कराएं, जिसका लाभ थर्मल प्लांट के आसपास का एरिया अतिरिक्त बिजली पाकर लाभांवित हो सके। खन्ना ने बताया कि ऊर्जा मंत्री गोयल ने प्रकरण पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा पर खन्ना ने जताया दुख
भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं शहर विधायक सुरेश खन्ना ने भूकंप से प्रभावित हुए नेपाल और अपने देश के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। खन्ना ने प्राकृतिक आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा में जिन लोगों का असामयिक निधन हुआ है, जो लोग घायल हुए हैं अथवा जिनको अन्य नुकसान हुआ है, उससे वह अत्यंत दुखी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख में पीड़ित परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करे।