फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Union Minister and Chief Minister tomorrow will Jignera

कल जिगनेरा आएंगे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री

Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
Union Minister and Chief Minister tomorrow will Jignera
Union Minister and Chief Minister tomorrow will Jignera Updated Thu, 16 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Union Minister and Chief Minister tomorrow will Jignera
कल जिगनेरा आएंगे केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री
ददरौल ब्लॉक के शाहजहांपुर - जलालाबाद मार्ग किनारे स्थित गांव जिगनेरा में बनने वाले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से हेलीकाप्टर में चलकर सीधे कार्यक्रम स्थल पर उतरेंगे। जहां करीब 20 मिनट का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। हैलीपेड के पास बने मंडप में करीब ढाई सौ लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। वहां कोई सभा या संबोधन कार्यक्रम नहीं रखा गया है। केंद्रीय मंत्री इस दौरान करीब चार घंटे शाहजहांपुर में रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री एक घंटा 40 मिनट रहेंगे। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर से दोनों वीआईपी के शाहजहांपुर दौरे का अधिकृत मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाहजहांपुर में दिनांक 18 जून को पूर्वाह्न 11 बजे हेलीकाप्टर से चलकर 11.40 बजे उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम परिसर (जिगनेरा) में आएंगे। यहां 11.50 बजे से अपराह्न 12.10 बजे तक राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। फिर कार द्वारा 12.30 बजे अपराह्न बंथरा स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज जाएंगे। अपराह्न एक बजे तक रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वहां से चलकर अपराह्न 1.20 बजे जिगनेरा में बने हैलीपेड पहुंचेंगे और वहीं से हेलीकाप्टर में बैठकर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 18 जून की सुबह 8.55 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। दिन के 10.20 बजेे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से साढ़े 10 बजे हेलीकाप्टर में रवाना 11 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। यहां जलालाबाद रोड स्थित जिगनेरा ग्राम के यूपीएसआईडीसी ग्राउंड में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। फिर राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर कृभको श्याम फ र्टिलाइजर जाएंगे। वहां अतिथि गृह में विश्राम करने के बाद अपराह्न तीन बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए करेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
शाहजहांपुर। सूबे के पर्यटन मंत्री और शाहजहांपुर जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के 18 जून के कार्यक्रम स्थल जिगनेरा का दौरा किया। वहां जारी तैयारियों का जायजा लिया। डीएम पुष्पा सिंह, एसपी डॉ. मनोज कुमार और सीडीओ पुलकित खरे को जरूरी दिशा निर्देश दिए। तैयारियों में कहीं कोई चूक या कमी न रहे, इसके लिए विशेष तौर पर ताकीद की। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां, एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, पुवायां विधायक शकुंतला देवी, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अजयपाल सिंह, संजय सिंह, नवनीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed