{"_id":"40b3310ad984c20f89d10ffe882f8147","slug":"unhappy-with-the-performance-of-the-problems-at-the-station-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर समस्याओं से खफा व्यापारियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर समस्याओं से खफा व्यापारियों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर व्याप्त जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए रेलमंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक एके गौतम को दिया।
मांग पत्र में व्यापारियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर पूर्व में निष्प्रयोज्य केबिन खस्ताहाल पड़ा हुआ है। इसी वजह से उधर से आने वाली ट्रेन लोेगों को साफ नहीं दिखाई देती है। इससे लोग घायल हो जाते हैं। रोडवेज के पास वाली क्रॉसिंग पर वसूली करने का आरोप भी लगाया। साथ ही रन-थ्रू ट्रेनों का स्टॉपेज जिले में करने की मांग की। इसके साथ ही मालगोदाम की ओर टिकटघर खोले जाने की मांग की। प्लेटफार्म चार एवं पांच पर टिन शेड डलवाने की भी मांग की।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बुजुर्गों, महिलाओं और लगैज यान में आरपीएफ और जीआरपी की शह पर तमाम यात्री घुस जाते हैं। साथ ही तत्काल टिकटों की बिक्री में धांधली की जाती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ, मैहजूद खां, अनवार खां, देवेश गुप्ता, संजीव कपूर, रमेश शर्मा, विनोद राठौर, यासर अली, सतीश शर्मा, खुशनाज, सुनीता गुप्ता, दिनेश कनौजिया, रामप्रेम मिश्रा, मोहम्मद रजी, मोहम्मद मुजीब आदि मौजूद रहे।