{"_id":"681ba28abc08dabd0906fb36","slug":"uncontrolled-car-overturned-two-died-two-injured-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1008-145325-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हरिओम मिश्रा। फाइल फोटो
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव सोनौवा के पास एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गई। इससे चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले थे। कार सवार रोजा थाना क्षेत्र के गांव हेतमपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
हरदोई जिला के मझिला थाना क्षेत्र के गांव कंधरापुर निवासी राजीव सिंह, सूरज सिंह और गुजरात के बलसाड में दिल्ली मोहरा निवासी चालक राजेंद्र सिंह और सूरत निवासी नितीश राजपूत उत्तर प्रदेश के मऊ में एक बरात में शामिल होकर मंगलवार देर रात कंधरापुर गांव लौट रहे थे। बुधवार शाम सभी कार सवार लोग शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव हेतमपुर में राजीव की फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
उचौलिया थाना क्षेत्र में आलमनगर मार्ग पर सोनौवा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक राजेंद्र और नितीश राजपूत की मौत हो गई। राजीव सिंह और सूरज सिंह घायल हो गए। कई पलटी खाने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
- इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैगलगंज। कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव फत्तेपुर निवासी अनिरुद्ध मिश्र का 25 वर्षीय पुत्र हरिओम मिश्र किसी कार्य से मितौली गया था। लौटते समय रतहरी गांव के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे हरिओम बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। हालात गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हरिओम मिश्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके पीछे अब पत्नी और तीन साल का मासूम बेटा रह गया है। परिजनों ने बिना पोस्टमाॅर्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
ओयल। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन मार्ग पर स्काॅर्पियों की चपेट में आकर बाइक सवार दूध व्यावसाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम कोरैया हसनापुर निवासी सियाराम का 41 वर्षीय पुत्र रामजीवन दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार रात्रि करीब 9:30 बजे लखीमपुर की ओर जा रहा था। ग्राम बाबागंज में फोरलेन कट के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। इससे उसकी बाइक, कार में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई।
इसमें रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद