फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle's family driven out of village after nephew elopes with young woman.

Shahjahanpur News: भतीजा युवती ले गया तो चाचा के परिवार को गांव से भगाया

Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uncle's family driven out of village after nephew elopes with young woman.
परिजनों के साथ सीओ कार्यालय पर मौजूद रुजहा कलां के ओमप्रकाश। संवाद
खुटार। गांव रुजहा कलां के ओमप्रकाश के मकान पर कुछ लोगों ने एक माह पूर्व जबरन ताला डालकर परिवार को गांव से भगा दिया। 22 जुलाई को मकान पर पहुंचने पर ओमप्रकाश को पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने सीओ से मिलकर मकान का ताला खुलवाने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि उनके भाई गांव में अलग मकान में रहते है। भाई के पुत्र ने कुछ माह पूर्व एक युवती को ले जाकर शादी कर ली। इस मामले में युवती पक्ष ने भतीजे पर रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को लाकर कोर्ट में बयान कराए, जिसमें युवती ने बालिग होने और उनके भतीजे से शादी की बात कहते हुए अपने पति के साथ रहने की बात कही। कोर्ट ने उसे उनके भतीजे के साथ भेज दिया था।
विज्ञापन

इससे नाराज युवती पक्ष के लोगों ने उनके और उनके भाई के मकान पर ताला लगा दिया और गांव से भगा दिया। उनके घर में रखे 30 हजार रुपये और जेवर भी निकाल लिए गए। तब से वह रिश्तेदारियों में रह रहे हैं। ओमप्रकाश के अनुसार 22 जुलाई को वह अपने घर आए और ताला खोलने का प्रयास किया तो छह लोग आकर डंडों से पीटने लगे। वह खुटार थाने गए, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सीओ ने खुटार पुलिस को मामले की जांच कर ताला खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़ित ने प्रार्थनापत्र दिया है। खुटार पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जबरन मकान पर कब्जा किया गया है तो ताला खुलवा दिया जाए। शुक्रवार को मैं खुद मौके पर जाकर देखूंगा। जबरन कब्जा है तो कार्रवाई भी होगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed