फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle shot dead over dog's burial dispute

Shahjahanpur News: कुत्ते के शव को दफन करने के विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या

Mon, 06 Oct 2025 08:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Uncle shot dead over dog's burial dispute
प्रमोद सक्सेना का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रविवार रात हुई घटना, आरोपी का सुराग नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई अव्वल निवासी प्रमोद सक्सेना (40 वर्ष) की रविवार की रात उनके भतीजे ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। 12 दिन पहले कुत्ते के शव को दफन करने के लिए कहने पर चाचा और भतीजे के बीच हाथापाई हुई थी। इसी खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सेल्समैनी का काम करने वाले प्रमोद सक्सेना और उनके भाई स्व.सरोज सक्सेना का पुत्र विवेक सक्सेना उर्फ शानू परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर अगल-बगल कमरे में रहते हैं। 12 दिन पहले प्रमोद के सबसे छोटे भाई प्रदीप की कार की चपेट में आकर एक कुत्ता मर गया था। भाई विनोद सक्सेना ने बताया कि भाई प्रदीप व प्रमोद उसके शव को दफनाने जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रमोद ने विवेक से कुत्ते का शव बोरी में रखने में मदद करने के लिए कहा। उसने दुर्गंध आने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया था। इस बात पर विवेक और प्रमोद में हाथापाई हो गई थी। शाम को परिवार के लोगों ने दोनों को साथ में बैठाकर गिले-शिकवे दूर करा दिए थे। विनोद के अनुसार, सोमवार की रात भतीजे विवेक ने शराब पी और चाचा प्रमोद के कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आवाज सुनकर प्रमोद की पत्नी सीमा बाहर आईं तो भतीजे ने चाची सीमा को तमंचा दिखाकर धमकाया। प्रमोद के दस वर्षीय बेटे चिंटू ने गोली नहीं मारने की गुहार लगाई तो उसके मुंह पर लात मार दी। इस बीच चाचा बाहर निकले तो पेट से सटाकर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

शोर सुनकर उनके परिवार के अन्य सदस्य आए तो आरोपी के हाथ में तमंचा देखकर पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके। इस बीच विवेक भाग गया। सूचना पर सीओ सिटी पंकज पंत और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौका-मुआयना किया। मामले में मृतक की पत्नी सीमा की ओर से तहरीर दी गई, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed