फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle of constable killed in accident lodges complaint against mini-truck driver.

Shahjahanpur News: हादसे में मृत कांस्टेबल के चाचा ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle of constable killed in accident lodges complaint against mini-truck driver.
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नौ दिन पहले लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराकर मोबाइल वेटनरी यूनिट की एंबुलेंस के चालक अनिल गंगवार और स्थानीय थाने में तैनात हरियाणा निवासी सिपाही विकास सांगवान की मौत के मामले में पुलिस ने सिपाही के चाचा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे की वजह बना मिनी ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

हादसा 29 जून की रात उस वक्त हुआ था, जब एक पशु बीमार होने की सूचना पाकर पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्य सिंह उसके उपचार के लिए अपनी टीम के साथ जा रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से पशु चिकित्सक ने सिपाही विकास को भी साथ ले लिया था। मिनी ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान एंबुलेंस के चालक और सिपाही की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घायल पशु चिकित्सक को उनके घरवाले बेहतर इलाज को अपने साथ हरियाणा ले गए थे। पुलिस ने कांस्टेबल विकास के चाचा हरियाणा के जिला भिवानी के तौशाम क्षेत्र के गांव संडवा निवासी विष्णु सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मौके पर मिले मिनी ट्रक के नंबर के आधार पर उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed