{"_id":"63d6b9f9c12327621f43d67a","slug":"uncle-nephew-drowned-in-the-ganges-people-saved-one-shahjahanpur-news-bly51154826-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा में डूबे चाचा-भतीजे, एक को लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा में डूबे चाचा-भतीजे, एक को लोगों ने बचाया
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट में डूबे युवकों को ढूंढते गोताखोर।
मन्नत पूरी होने पर गंगा छावनी करने स्टीमर से आए थे दोनों
लापता चाचा की तलाश में शाम तक लगे रहे स्थानीय गोताखोर
मिर्जापुर। क्षेत्र के ढाईघाट में गंगा में स्टीमर में धक्का लगाने के दौरान फर्रुखाबाद जिले के थाना नवाबगंज के ग्राम बरा केशव निवासी अमर सिंह का पुत्र रक्षपाल (18) गंगा नदी में डूब गया। उसके भतीजे वीकेश (15) को नहा रहे लोगों ने बचा लिया। रक्षपाल की तलाश की जा रही है। शाम सात बजे तक कोई सुराग नहीं लग सका था।
मन्नत पूरी होने के बाद रक्षपाल और उसका भतीजा वीकेश गंगा छावनी करने आए थे। दोनों स्टीमर पर सवार थे। दोपहर ढाई बजे नदी में एक स्थान पर पानी कम होने पर स्टीमर रुक गया तो रक्षपाल और वीकेश धक्का लगाने के लिए पानी में उतर गए। थोड़ी दूरी पर चलने के बाद अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। दोनों नदी में डूबने लगे। शोर-शराबा होने पर नदी में नहा रहे लोगों ने वीकेश को निकाल लिया, जबकि रक्षपाल नदी में डूब गया। हादसे के बाद लोगों ने थाने पर सूचना दी।
पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। रक्षपाल का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने पीएसी 18वीं वाहिनी बरेली की फ्लड यूनिट को रक्षपाल को ढूंढने के लिए बुलाया है।