{"_id":"6733b74d8386f3e91d065924","slug":"uncle-and-nephew-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131090-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
नन्हें का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर/शाहजहांपुर। शादी समारोह से लौटते समय फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जैतीपुर के गांव मोहब्बतगंज कुआंडाडा निवासी नन्हे (42) और उनके भतीजे महेंद्र पाल (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
सोमवार को महेंद्र पाल की बुआ की बेटी की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए नन्हे अपने भतीजे महेंद्र पाल के साथ करीब छह किलोमीटर दूर स्थित रसेवन गांव गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। फतेहगंज पूर्वी-दातागंज हाईवे पर बिहारीपुर गांव के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार चाचा-भतीजे उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। इस बीच हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
--
हादसे में नन्हे में कई अंग शरीर से अलग हुए
परिजन के अनुसार, हादसे के बाद नन्हे के शरीर के कुछ अंग अलग हो गए। वहीं महेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना गांव में पहुंचने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महेंद्रपाल के पिता जगदीश होमगार्ड हैं।
--
महेंद्र की कच्ची गृहस्थी, रामरती पर आई जिम्मेदारी
महेंद्र की मौत के बाद उनकी कच्ची गृहस्थी की परवरिश की जिम्मेदारी रामरती पर आ गई। उनके पत्नी रामरती के अलावा आठ वर्षीय बेटा शिवम, छह वर्षीय रवि और तीन वर्ष रीवा हैं। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वहीं नन्हे की मौत से पत्नी माया देवी, 24 वर्षीय पुत्र रंजीत, 22 वर्षीय सुरजीत, 20 वर्षीय सचिन, 18 वर्षीय रितेश और 14 वर्षीय प्रांशी का रो-रोकर बुरा हाल है।