{"_id":"6774439721ff550c330cd40e","slug":"uncle-and-nephew-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-134701-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौसा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौसा-भांजे की मौत
Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
खुटार में हादसे के बाद स्वामीदयाल की बाइक झाड़ियों से निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : स्रोत-एम्स
खुटार। खुटार-गोला मार्ग पर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक से जा रहे मौसा-भांजे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दोनों लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे। नए साल से पहले परिवार में दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव हुसैनपुर निवासी स्वामी दयाल (50 वर्ष) अपने साढ़ू मैलानी के गांव अयोध्यापुर निवासी रामेश्वर के बेटे सूरज (20 वर्ष) के साथ खुटार से अयोध्यापुर की ओर जा रहे थे। निहालपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर उनकी बाइक में लग गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक रोड किनारे झाड़ी में फंस गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पाकर अयोध्यापुर से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर सूरज के मौसा सुरेश मजदूरी करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर दोनों के शव मौके से हटवाकर जिला मुख्यालय भिजवा दिए।
विज्ञापन
सुरेश ने पुलिस को बताया कि स्वामी दयाल और सूरज दो दिन पूर्व खुटार के गांव बुझिया में रिश्तेदारी में आए थे। मंगलवार देर शाम दोनों लोग बुझिया से रिश्तेदारी में मैलानी के गांव सुआबोझ जा रहे थे। स्वामी दयाल की पत्नी विमला देवी की पहले ही मौत हो चुकी है और एक पुत्री थी, जिसकी शादी हो चुकी है। वह घर पर अकेले ही रहते थे। मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते थे।
सूरज भी मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाते थे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खुटार में हादसे के बाद स्वामीदयाल की बाइक झाड़ियों से निकालते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : स्रोत-एम्स