{"_id":"6a82ad8ef04eeb043b092ad0","slug":"uncle-and-nephew-die-after-house-roof-slab-collapses-during-rain-woman-critically-injured-in-shahjahanpur-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश में नए मकान का लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल
Mon, 17 Aug 2026 12:13 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। गांव मुड़िया कुर्मियात में पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से नए मकान का लिंटर भी गिर गया, जिसके नीचे दबकर युवक और उसके मासूम भतीजे की मौत हो गई। मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुर्मियात में सोमवार सुबह बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में राजन (27 वर्ष) और उनके भतीजे आरव (2 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भाभी काजल घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव के रहने वाले अरविंद ने करीब एक महीने पहले ही मकान का निर्माण कराया था। उनके पड़ोस में रहने वाले राजाराम का मकान कच्चा है। रविवार रात से हो रही बारिश के दौरान राजाराम की कच्ची दीवार ढही और अरविंद की सिंगल ईंट की दीवार भी मलबे का भार सहन नहीं कर पाई। जिसके चलते अरविंद के मकान का लिंटर नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर ही हो गई चाचा-भतीजे की मौत
हादसे में मकान के नीचे बैठे अरविंद के भाई राजन कोरी, उनकी पत्नी काजल और बेटा आरव मलबे के नीचे दब गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में राजन और उनके भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मकान के नीचे बैठे अरविंद के भाई राजन कोरी, उनकी पत्नी काजल और बेटा आरव मलबे के नीचे दब गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। हादसे में राजन और उनके भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल उपचार के लिए बंडा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन