{"_id":"69307a174581e96a79029920","slug":"unable-to-find-a-stretcher-a-young-man-carried-the-injured-woman-in-his-arms-to-the-trauma-center-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159355-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्ट्रेचर न मिलने पर घायल महिला को गोद में उठाकर युवक ट्राॅमा सेंटर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्ट्रेचर न मिलने पर घायल महिला को गोद में उठाकर युवक ट्राॅमा सेंटर पहुंचा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल महिला को गोद में उठाए घायल युवक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर न देख घायल महिला को युवक ने एंबुलेंस से उतारकर गोद में उठाकर ट्राॅमा सेंटर के अंदर पहुंचाया। इसके बाद महिला का उपचार शुरू किया गया।
मंगलवार रात तिलहर थाना क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई थी। हादसे में मथुरा में आयोजित सत्संग में शामिल होकर घर लौट रहे लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र के रहने वाले कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा।
बताते हैं कि ट्राॅमा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर न होने पर दूसरे घायल युवक ने एंबुलेंस में लेटी घायल महिला अंजू को गोद में लिया और उसे ट्राॅमा सेंटर के अंदर ले गया। इसके बाद महिला का उपचार शुरू हुआ। बताते हैं कि कुछ मिनट तक घायल महिला एंबुलेंस में ही लेटी रही। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कभी अधिक मरीज आने से स्ट्रेचर घिर जाते हैं। एंबुलेंस में स्ट्रेचर होता है। चालक को मरीज को स्ट्रेचर से ट्राॅमा के अंदर पहुंचाना चाहिए था। इस संबंध में वीडियो भी वायरल हो रहा है, संवाद न्यूज एजेंसी सोशल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।