फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Umair informed about his safety and said that he is in a safe place.

Shahjahanpur News: उमैर ने दी सलामती की सूचना, बोले-सुरक्षित जगह पर हैं

Thu, 05 Mar 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Umair informed about his safety and said that he is in a safe place.
उमैर खां। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी उमैर खां दुबई गए हुए हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए उमैर के परिजन काफी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को उमैर ने अपने पिता फरीद खां को फोन पर बताया कि वह बिल्कुल सुरक्षित जगह पर हैं। बताया कि ईरान की ओर से यहां अबुधाबी एयरपोर्ट व पाम ज़ुबैरा पर तीन बार मिसाइलों से हमला हो चुका है। ईरानी हमले के बाद दुबई के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। ईरानी मिसाइलों के हमले में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। मोबाइल पर दुबई की पुलिस बार-बार अलर्ट जारी कर रही है।
विज्ञापन

उमैर खां ने बताया कि अब हमले रुक गए हैं और दुबई एयरपोर्ट को भी खोल दिया गया है। अभी हमारी वतन वापसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन ईद तक अपने घर आ जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मीरानपुर कटरा के उमैर खां और ग्राम खैरपुर मिल्कीपुर के अजीम खां जरी कारीगर के रूप में दुबई में काम करते हैं। उमैर खां के पिता फरीद खां ने कहा कि बेटा जल्दी घर आ जाओ। यहां पर जब से जंग शुरू हुई है टेलीविजन पर खबराें को देखकर डर लगता है।

उमैर खां। स्रोत: परिजन

उमैर खां। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed