{"_id":"6a9336f09132c97aa9038713","slug":"two-youths-from-kheri-injured-in-road-accidents-die-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-183099-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसों में घायल खीरी के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसों में घायल खीरी के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव कुकर गौटी निवासी सोनपाल (22) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
ताऊ दुर्योधन ने बताया कि भतीजा बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल मोहम्मदी के खजुरिया गांव गया था। रक्षाबंधन पर पत्नी अंजली के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कचनार गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से भतीजा सोनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, लेकिन जान नहीं बच सकी।
वहीं, दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के खंडसरा गांव निवासी प्रेमपाल (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई रामनिवास ने बताया कि 21 अगस्त को महोली में हुए हादसे में घायल हो गया था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसे दूसरे जिलों में हुए हैं। वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद