फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths died due to drowning in flood water

Shahjahanpur News: बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवक की मौत

Sat, 21 Sep 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in flood water
रामतीर्थ। फाइल फोटो
शाहजहांपुर।/मिर्जापुर। गांव पृथ्वीपुर ढाई निवासी रामतीर्थ (22) की शुक्रवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांस चलना बंद हो गईं थीं।
विज्ञापन

पिता मेघनाथ ने बताया कि रामतीर्थ निर्माणाधीन मकान के लिए सामान लेने सुबह बाइक से निकला था। इस दौरान वह अपने कुछ साथियों के साथ चौरा व धिंयरपुरा के बीच रपटा पुलिया पर नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। साथियों ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन तब तक वह पानी में गुम हो गया। राहगीरों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जवान बेटे की मौत से पिता समेत उसकी मां मीना देवी, बड़े भाई रामजीत, बहन ओमश्री व रीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूजा करने से पहले स्नान करने के लिए तालाब में उतरे हरदोई जिले के थाना पाली के नया गांव निवासी नरवीर के पुत्र दीपक (22) की डूबने से मौत हो गई। मदनापुर के सैनीखेड़ा में बाबा प्रेमचंद्र के पास एक साल से दीपक रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पूजा करने से पहले स्नान करने के लिए वह तालाब में गया था। बहगुल नदी में आई बाढ़ का पानी तालाब में भरने के कारण वह गहराई का आकलन नहीं कर पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दीपक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed