फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths die due to hiatus line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Sun, 15 Oct 2017 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths die due to hiatus line
street light - फोटो : FILE PHOTO
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा/अल्हागंज। 
थाना क्षेत्र के गांव खड़सार में रविवार सुबह खेत पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं अल्हागंज के ठिंगरी गांव में पेड़ काटने के दौरान 33 केवी लाइन की चपेट में आकर युवक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गांव खड़सार निवासी भोगराम के गन्ने की फसल की सिंचाई चल रही है। रविवार सुबह उसका 20 वर्षीय पुत्र रविंद्र खेत पर सिंचाई कर रहा था इसी दौरान खेत में टूटे पड़े 11 हजार केवीए लाइन के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जानकारी होने पर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई। इसके बाद उसे मौके से उठाकर तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी दुर्गादेवी बार-बार बेहोश हो रही थी। दो साल पहले ही दुर्गा देवी की रविंद्र से शादी हुई थी। इधर अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव ठिंगरी निवासी जौहरी का 35 वर्षीय पुत्र विनोद शनिवार शाम को गांव में पेड़ काट रहा था इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके आठ बच्चों में चार बेटे और चार बेटियां है। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed