फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two years salary increments of former Gram Panchayat officer of Bhatpura Chandu stopped

Shahjahanpur News: भटपुरा चंदू के पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी की दो वर्ष की वेतन वृद्धियां रोकीं

Fri, 22 Mar 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two years salary increments of former Gram Panchayat officer of Bhatpura Chandu stopped
पुवायां। गांवसभा भटपुरा चंदू के पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी की दो वर्ष की वेतन वृद्धियां रोकने के साथ ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के लिए भर्त्सना की गई है।
विज्ञापन


गांव कुंवरपुर के संतोष कुमार ने गांव के पंचायत भवन निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत लोकायुक्त से की थी। डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने पांच अक्तूबर को अपनी जांच रिपोर्ट दी थी। जांच रिपोर्ट में दुरुपयोग की गई राशि की वसूली के साथ ही दोषी कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी। इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार गंगवार को 15 दिन में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। धनराशि के दुरुपयोग में अशोक गंगवार को आरोप पत्र भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने 15 मार्च को जारी आदेश में कहा है कि अशोक गंगवार ने अपना कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इससे साफ है कि वह मनमाने ढंग से कार्य करने और अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आदी हैं। पंचायत भवन में निर्माण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग के लिए दोषी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण आगामी दो वर्षों तक देय वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक गंगवार ने बताया कि हमारे ऊपर जो कार्रवाई की गई है, वह नियम के विपरीत है। पुवायां ब्लॉक के कई पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारियों पर घोटाले के आरोप लग चुके हैं। रिकवरी के आदेश हो चुके हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे ऊपर रिकवरी का आदेश भी नहीं है, केवल अनियमितता पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed