फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two women, upset with their husbands, jumped off their bikes in separate incidents and were injured.

Shahjahanpur News: पति से नाराजगी में अलग-अलग मामलों में बाइक से कूदीं दो महिलाएं, घायल

Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two women, upset with their husbands, jumped off their bikes in separate incidents and were injured.
पुवायां। पति से नाराजगी के चलते दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाएं बाइक से कूद गईं। दोनों महिलाएं घायल हुईं हैं, लेकिन किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

पुवायां की एक महिला पहली होली पर पति के साथ मायके आई थी। महिला मायके में रुकना चाहती थी, लेकिन पति शनिवार दोपहर बाद उसे घर ले जाने की जिद करने लगा। मायके वालों ने भी महिला को विदा कर दिया। पति के साथ बाइक से जाते समय पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर महिला बाइक से कूदने से घायल हो गई। पति ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया और महिला के मायके वालों को सूचना दी। मायके के लोग भी सीएचसी पहुंचे। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में खुटार की रहने वाली महिला पति और तीन बच्चों के साथ होली पर रिश्तेदारी में शाहजहांपुर गई थी। शनिवार को वापस घर जाते समय महिला की पति से कहासुनी होने पर वह पुवायां में नखासा बाग के पास बाइक से कूद गई। इससे वह घायल हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। बाद में महिला निजी डॉक्टर से इलाज कराने के बाद पति के साथ घर चली गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि इस तरह के किसी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed