{"_id":"6a738f3d0adcd824b80ff09e","slug":"two-smugglers-nabbed-after-highway-blockade-751-grams-of-opium-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-180906-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर घेराबंदी कर दो तस्कर दबोचे, 751 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर घेराबंदी कर दो तस्कर दबोचे, 751 ग्राम अफीम बरामद
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर। स्रोत: पुलिस
तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 751 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी कब्जे में ले ली है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार शाम लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। शाम करीब 5:47 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि लाल पंप से करीब 100 मीटर पहले दो युवक मादक पदार्थों की तस्करी के उद्देश्य से खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम निजी वाहन से मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर कटरा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अनवर और उसके पड़ोसी जीशान को पकड़ लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 751 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अफीम की खरीद-फरोख्त करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला इस्लामनगर के एक व्यक्ति ने उन्हें अफीम दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।