फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers arrested, two kg of opium recovered

Shahjahanpur News: दो तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अफीम बरामद

Tue, 13 Jun 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested, two kg of opium recovered
लालाबाद पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी के आरोपी।संवाद
जलालाबाद। रविवार देर रात पुलिस ने कोला पुल के पास रामगंगा कटरी इलाके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। दोनों तस्कर बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि गश्त के दौरान बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव मकरंदपुर सैदपुर निवासी राजवीर और थाना बिल्सी के गांव मड़ौली निवासी गौतम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो किलो अफीम के अलावा दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बदायूं के गांव फतेहगंज में अफीम की खेती होती है। वहीं के एक किसान से वे अफीम खरीदकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। पंजाब में अफीम की काफी मांग है।
विज्ञापन

आरोपी राजवीर ने बताया कि जून 2019 में उसे अफीम के साथ पंजाब पुलिस ने पकड़ था। वह डेढ़ महीने पटियाला जेल में रहा था। दूसरे आरोपी गौतम ने बताया कि कासगंज पुलिस ने उसे धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed