{"_id":"664155a9e809e689150b5214","slug":"two-smugglers-arrested-in-banda-700-grams-of-opium-recovered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118427-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा में दो तस्कर गिरफ्तार 700 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा में दो तस्कर गिरफ्तार 700 ग्राम अफीम बरामद
Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
बंडा पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। ढाबों पर ट्रक चालकों को अफीम की बिक्री करने आए पीलीभीत के दो तस्करों को बंडा पुलिस ने मकसूदापुर में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 700 ग्राम अफीम बरामद हुई।
रविवार को थाना प्रभारी राकेश मौर्या के नेतृत्व में पुलिस मकसूदापुर बॉर्डर पिकेट पर चेकिंग कर रही थी। नहर पुल के पास दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। एसपी देहात मनाेज अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव मरौरी निवासी हरनेक सिंह व गोला रोड निवासी जसवीर सिंह बताई है। दोनों ने नेपाल बॉर्डर से अफीम खरीदी थी, जिसे बंडा-पुवायां, पीलीभीत, पूरनपुर, बरेली में बेचने के लिए जा रहे थे।