फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two sides clashed over quota selection, leaving one injured.

Shahjahanpur News: कोटा चयन को लेकर विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक घायल

Mon, 27 Oct 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over quota selection, leaving one injured.
कांट। बरुआ खुर्द गांव में कोटा चयन को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में गांव के राकेश घायल होकर बेहोश हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरुआ खुर्द के ग्रामीणों की शिकायत पर पिछले दिनों गांव में राशन की उचित दर की दुकान निरस्त कर दी गई थी। नए कोटेदार का मंगलवार को चयन होना है। पिपरौला गांव के वीर प्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बरुआ खुर्द निवासी उनके बहनोई राकेश गत 15 अक्तूबर को कोटा चयन के लिए गांव में जनसंपर्क कर अपने समर्थन जुटा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच, पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के संतोष सिंह और उनके समर्थकों ओमवीर, लालू और राजेंद्र ने राकेश को घेरकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने राकेश को इतना मारा कि वह घायल होकर बेहोश हो गए। बाद में आरोपी जान की धमकी देते हुए भाग गए। दूसरे पक्ष की ओर से राजेंद्र ने भी पुलिस को तहरीर देकर राकेश और उनके समर्थकों पर मारपीट करने सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि वीर प्रताप सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed