{"_id":"6238de34e7ae6f044a6fb7cc","slug":"two-real-brother-death-in-road-accident-shahjahanpur-news-bly478907529","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
कांट में हादसे के बाद पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में शाहजहांपुर-जलालाबाद रोड पर कांट के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे कांट क्षेत्र के गांव मथुरापुर निवासी अनिल कुमार सिंह और उसका सगा छोटा भाई सुमित सिंह दब गए। अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुमित ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामऔतार सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह और छोटा बेटा 20 वर्षीय सुमित ने रविवार रात खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लोड किया था। रात करीब डेढ़ बजे दोनों भाई गन्ना डालने रोजा चीनी मिल जा रहे थे। ट्रैक्टर को अनिल चला रहा था। कांट में महुआ मोड़ से कुछ पहले शाहजहांपुर की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रॉली में साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे अनिल और सुमित दब गए। जोरदार आवाज सुनकर कुछ दूरी पर स्थित थाने से पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला, साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। ट्रैक्टर और गन्ने के नीचे दबने से अनिल कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुमित की सांस चल रही थी। पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने हादसे की खबर अनिल और सुमित के परिजन को दी गई। कुछ देर में परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
पति के शव को देखकर रो पड़ी सोनी, मां के भी नहीं थमे आंसू
बुजुर्ग हो चुके रामऔतार के चार बेटे अनिल, सुशील, सप्रेम और सुमित खेती के काम में हाथ बंटाते थे। बड़े बेटे अनिल की शादी हो चुकी थी। अनिल और सोनी की पांच वर्ष की बेटी पूर्णिमा और दो वर्ष की पुत्री सिद्धि है। खेती-किसानी से पूरे परिवार की गाड़ी खूब दौड़ रही थी। लेकिन, रविवार रात रामऔतार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अनिल और सुमित की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉरचरी के बाहर बैठे रामऔतार काफी गमजदा थे। शव को देखकर पत्नी और बहू सोनी बिलख पड़ी। दोनों के आंसू नहीं थम रहे थे। रामऔतार ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल
-कांट थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर सानी निवासी 22 वर्षीय प्रदीप की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव चड़रिया मोड़ के पास बाइक से जा रहे प्रदीप की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तपेश (28), बृजेश (22), राम सिंह (21) और पुन्नू (19) घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रदीप ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।