फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two pontoon bridges will be built on Kolaghat in Shahjahanpur

UP: इस बार कोलाघाट पर बनेंगे दो पैंटून पुल, दिवाली से पहले शुरू होगा आवागमन; 80 किमी का बचेगा चक्कर

Thu, 26 Oct 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

हर साल 15 अक्तूबर से नए पैंटून पुल की कवायद शुरू हो जाती है। इस बार बाढ़ अधिक होने की वजह से रामगंगा के किनारे सूख नहीं पाए। इससे देरी से काम शुरू हुआ। वहीं आवागमन की सुविधा देखते हुए लोक निर्माण विभाग इस बार दो पुल बनवा रहा है।

विज्ञापन
two pontoon bridges will be built on Kolaghat in Shahjahanpur
कोलाघाट पर बन रहा पैंटून पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कोलाघाट पर इस बार रामगंगा और बहगुल नदी पर दो पैंटून पुल बनाए जाएंगे। पिछले साल लगातार जाम लगने और बार-बार पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण दो पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि दोनों पुल पर आवागमन दिवाली से पहले शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जलालाबाद और मिर्जापुर को जोड़ने वाले कोलाघाट के पक्के पुल का एक पिलर 29 नवंबर 2021 को ढह गया था। मरम्मत के बावजूद पुल वाहनों के आवागमन के लिहाज से खतरनाक होने के कारण शुरू नहीं किया गया। हालांकि दोपहिया वाहनों के लिए पुल को खोल दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग, बढ़ रही वेटिंग; बरेली से गुजरेंगी 16 गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के चारपहिया वाहनों के गुजरने के लिए यहां पिछले दो सालों से पैंटून पुल बनाया जाता था। जिसे नदियों में पानी बढ़ने पर 15 जून के बाद हटा दिया जाता था। जबकि वर्ष लोगों की सहूलियत के मद्देनजर पैंटून पुल को जुलाई में हटाया गया।

इस बार देरी से शुरू हुआ पुल निर्माण 
बता दें कि हर साल 15 अक्तूबर से नए पैंटून पुल की कवायद शुरू हो जाती है। इस बार बाढ़ अधिक होने की वजह से रामगंगा के किनारे सूख नहीं पाए। इसकी वजह से पुल का निर्माण शुरू होने में देरी हो गई। आवागमन की सुविधा देखते हुए लोक निर्माण विभाग इस बार दो पुल बनवा रहा है।

एक पुल से एक दिशा को ही वाहन जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का दावा है कि दिवाली तक दोनों पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। मिट्टी-बोरी डालने का काम शुरू हो गया है। पीपे भी नदी की धार में डाल दिए गए हैं।

आने-जाने में 80 किमी का लगाना पड़ता है चक्कर
बदायूं और दिल्ली की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को मिर्जापुर थाने के दो किलोमीटर आगे तारापुर तिराहा से फर्रुखाबाद रोड से अल्हागंज के रास्ते निकलना पड़ता है। वहीं शाहजहांपुर, जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहन बरेली-फर्रुखाबाद रोड से राजेपुर, अमृतपुर से तारापुर तिराहा होते हुए निकलते हैं। पुल बनने से आने-जाने में करीब 80 किलोमीटर का चक्कर बचेगा।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि कोलाघाट पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूरा प्रयास है कि दीपावली तक पैंटून पुल बनकर तैयार हो जाएं। इस बार दो पुल बनने से आवागमन में आसानी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed