{"_id":"58b5b6734f1c1b965e831710","slug":"two-people-kil-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में सब्जी वाले को ट्रक ने कुचला, गुस्साए घरवालों ने लगाया जाम
सिंधौली में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की जान गई
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुवायां में सब्जी बेचकर घर जा रहे एक अधेड़ को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए घरवालों ने पुवायां-निगोही रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। सिंधौली में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से युवक की जान चली गई।
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय श्याम सिंह सब्जी बेचने का काम करते थे। मंगलवार शाम वह नाहिल की बाजार से घर लौट रहे थे। श्याम सिंह की साइकिल जब पुवायां-निगोही मार्ग पर हरदुआ मोड़ के पास पहुंची तो पुवायां से निगोही जा रहे एक ट्रक से बचने के लिए वह रोड किनारे हो गए। तभी साइकिल का पहिया सड़क पर पड़े ईंटों के अद्धों पर चढ़ गया। इससेे श्याम सिंह साइकिल समेत नीचे गिर गए। इसी बीच ट्रक ने श्याम सिंह को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर श्याम सिंह के परिवार के लोगों को सूचना दी। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद उत्तेजित परिवार और गांव के लोगों ने पुवायां-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि भट्ठा स्वामी की ओर से रोड के किनारे डाले गए ईंट के अद्धों की वजह से हादसा हुआ है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों से वार्ता की। मौके पर पुहंचे नायब तहसीलदार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुआवजा दिलाने और भट्ठा स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर जैसे-तैसे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
श्याम सिंह अपने पीछे पत्नी सरला देवी, चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
सिंधौली/मुड़िया पवार। क्षेत्र के गांव महाऊ महेश निवासी 48 वर्षीय संतराम, मजदूर संजीव पाल और अंकित के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे सिंधौली कस्बे में मौरंग लेने आ रहे थे। ट्रैक्टर संतराम का बेटा केशव चला रहा था। केशव ने जल्दबाजी में ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क के बजाय नहर से होकर निकालना चाहा। नहर में चढ़ाते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इनमें अट्ठारह वर्षीय संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद केशव मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजीव की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
रोड के किनारे पड़ी भट्ठे की रोड़ी ने ले ली गरीब की जान
0 लोगों ने भट्ठा स्वामी की कार में की तोड़फोड़, भाग निकले भट्टा कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोड के किनारे और रोड पर रेता, बजरी ईंट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने से गरीब श्याम सिंह की जान चली गई।
निगोही-पुवायां मार्ग पर गांव सुनारा बुजुर्ग के पास ओम भगवान ईंट भट्ठा स्वामी ने रोड के दोनों ओर अतिक्रमण कर रखा है। रोड के एक ओर भट्ठा है तो दूसरी ओर ईंट का अध्धा लगा दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी आंख बंद किए रहते हैं। इसी ईंट के अद्धे ने मंगलवार को श्याम सिंह की जान ले ली। यदि रोड के किनारे अद्धा नहीं पड़ा होता तो श्याम सिंह की साइकिल रोड पर नहीं चढ़ती और उसकी जान बच जाती।
उत्तेजित गांव के लोगों ने जाम लगाने के साथ ही भट्ठा स्वामी की दो कारों में तोड़फोड़ कर दी। भीड़ को आक्रोशित देख भट्ठा स्वामी और उसके कर्मचारी मौके से भाग निकले।