{"_id":"669ee8268bce6da32d08d634","slug":"two-people-including-a-serviceman-molest-a-student-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123337-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर छात्रा से सेवादार सहित दो लोगों ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर छात्रा से सेवादार सहित दो लोगों ने की छेड़खानी
Tue, 23 Jul 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही 11 वर्षीय छात्रा गर्मी से परेशान होकर हाईवे किनारे पेड़ के नीचे रुक गई। वहां पर नशे में धुत एक धार्मिक स्थान के सेवादार सहित दो ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। पु़लिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुवायां के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नगर के ही एक स्कूल में पढ़ती है। पिता के अनुसार सोमवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद छात्रा साइकिल से घर को निकली तो भीषण उमस के कारण वह हाईवे किनारे पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। इस बीच कुछ दूर पर एक स्थान का सेवादार पुवायां के मोहल्ला छावनी का अनिल और गांव जेबा का दिवाकर वहां आ गए। दोनों ने छात्रा को चिप्स का पैकेट दिलाने की बात कही, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने छात्रा को प्रसाद बताते हुए जलेबी खाने को दी और उससे गलत हरकतें करने लगे। इस पर छात्रा साइकिल सहित मौके से भाग निकली।
छात्रा ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देकर पुलिस काे बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी नशे में थे और दोनों ने थाने में भी जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
--
छुट्टी के समय स्कूल, कॉलेजों के जमा जमा होते हैं शोहदे
पुवायां। नगर क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी के समय स्कूल गेट और आसपास शोहदे जमा हो जाते हैं। स्कूल संचालकों ने कई बार मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन एक दो दिन तक ध्यान देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। हाईवे पर भी गश्त बहुत कम रहती है। सोमवार को स्कूल के पास पुलिसकर्मी मौजूद होते तो आरोपियों की हिम्मत छात्रा के पास जाने की नहीं होती।
- आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां