फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people died in road accidents

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
नबी शेर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मदनापुर के बेहटा पाठक गांव के पास बृहस्पतिवार रात आमने-सामने बाइकों की टक्कर में कांट के सैदापुर गांव निवासी 45 वर्षीय कल्लू सिंह तो जमुका दोराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फल विक्रेता नबी शेर की जान चली गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, कल्लू सिंह नोएडा में ऑटो चलाते थे। वह रविवार को ही लौटकर घर आए थे। बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक से मदनापुर दवा लेने के लिए गए थे। इसके बाद वह अपनी मौसी के घर अतिबरा गांव के लिए चल दिए। जैसे ही वह बेहटा पाठक गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। डाॅक्टर ने कल्लू सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक को बरेली रेफर कर दिया गया। आरोप है कि दूसरी बाइक का चालक नशे में था। परिजनों ने बताया कि कल्लू सिंह अविवाहित थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। शुक्रवार को नोएडा वापस जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रोजा। रोजा के हुसैनपुर रुकनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय फल विक्रेता नबी शेर की शुक्रवार सुबह जमुका दोराहा पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। नबी शेर शुक्रवार की सुबह फल खरीदने रोजा मंडी साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह जमुका दोराहा पर पहुंचे, तभी किसी वाहन से उनकी साइकिल में टक्कर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि नबी शेर के सात बच्चे हैं। अपराध निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नबी शेर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

नबी शेर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed