{"_id":"662ceafbc8c4e3ca68067b54","slug":"two-people-died-in-collision-between-auto-and-tractor-in-shahjahanpur-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल
Sat, 27 Apr 2024 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:39 PM IST
सार
शाहजहांपुर के शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। ये लोग ऑटो में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में उसावां मार्ग पर शनिवार को सवारियों से भरा ऑटो सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी सरनाम (60) व उदयवीर (48) की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शिक्षक रहे राजपाल की नातिन शोभा की शादी शुक्रवार को बदायूं में थी। शादी में शामिल होने के लिए राजपाल व उनके परिवार के लोग बदायूं गए थे। वहां से ऑटो में सवार होकर सभी लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब चार बजे बाराकलां से थोड़ा आगे उसावां रोड पर ऑटो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सरनाम व उदयवीर की मौके पर मौत हो गई। राजपाल व उनकी दस सााल की नातिन स्वाति और नाती को चोट आई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन