{"_id":"6904fb697cb08281170ba0f8","slug":"two-patients-of-diphtheria-admitted-in-medical-college-treatment-going-on-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156464-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया के दो मरीज भर्ती, चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया के दो मरीज भर्ती, चल रहा उपचार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्थीरिया ने बच्चों को घेरना शुरू कर दिया है। दो बच्चों को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों की हालत में पहले से काफी सुधार है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति के पांच वर्षीय बेटे को दीपावली पर बुखार आया। उसकी दवा लेकर वह भाईदूज पर पत्नी और बेटे के साथ ससुराल बंडा चले गए। परिजनों के अनुसार, वहां बेटे को तेज बुखार आया। उसके गले में दिक्कत हुई तो उसे अस्पताल ले गए। जांच कराने पर डिप्थीरिया बताया गया। 27 अक्तूबर से बेटा अस्पताल में भर्ती हैं।
कांट के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी को दीपावली पर बुखार आया था। बेटी ने गले में तकलीफ बताई थी। डिप्थीरिया जैसी स्थिति लगने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों की हालत में सुधार है। खांसना, छींकना, तेज बुखार, गले में सूजन, बोलने में दिक्कत डिप्थीरिया के लक्षण हैं।